THE CG NEWS
दुर्ग। कांग्रेस ने आज देश भर में काला दिवस मनाया। दुर्ग में पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा क्रमबद्ध रूप से आक्रोश रैली निकालकर पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने गंभीर खतरा पैदा किया जा रहा है। सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। जो लोग संवैधानििक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, उनके सामने न कांग्रेस झुकी है, न झुकेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास सर्वोपरि है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संविधान की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में जनता के विश्वास को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आपत्तियां और मांगें जनता के बीच रख रही है और संबंधित संस्थाओं से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रही है।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया महाराजा चौक पर पुतला दहन
महाराजा चौक पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे—मोदी जी की गोदी में” जैसे नारे लगाए। इसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुतला दहन किया गया।
पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया चंडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन
पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चंडी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार एवं निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ पुतला दहन किया गया।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया 5 कंडील चौक पर पुतला दहन
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से आक्रोश रैली निकाली गई, जो 5 कंडील पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में चुनावी प्रक्रिया को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। आम नागरिकों की भी सहभागिता देखने को मिली। 5 कंडील पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अग्रसेन चौक पर निकाली आक्रोश रैली
इसके बाद पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अग्रसेन चौक में आक्रोश रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुतला दहन किया गया।
उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिकोलाभाटा में किया विरोध प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत माता चौक, सिकोलाभाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और चुनावी पारदर्शिता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता तथा संविधान की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी एवं प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया तथा इसके पश्चात पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही।
पांचों ब्लॉकों में एकजुटता के साथ हुआ कार्यक्रम
आज के विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप भाटिया पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष देवश्री साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज प्रेमलता साहू अजय शर्मा पोषण साहू दुष्यंत देवांगन राहुल शर्मा अजय शर्मा लखन साहू विजय चंद्राकर निकिता मिलन देव सिंह सुमित घोष शिशिर कसर मनीष सोनवानी संजय बत्राआयुष शर्माअली असगर जगमोहन डिमर चिराग शर्मा सुरेंद्र ठाकुर विजेंद्र भारद्वाज बृजमोहन तिवारी राजकुमार वर्मा शाहिद खान भूपेंद्र सेन , दीपक जैन हेमंत तिवारी फिरोज खान अनस चतुर्वेदी भूपेंद्र वर्मा इंद्रपाल भाटिया रफीक खान गुनगुन रावत लंकेश देशमुख सुधीर चंदेलसहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




