Breaking News

10 को काक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से दिल्ली में हाई अलर्ट : दर्जनों ट्रेनें रद्द, कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे : दिल्ली में चप्पे पर फोर्स तैनात

THE CG NEWS

नई दिल्ली। शनिवार 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सरकार ने कई ट्रेनें रद्द कर दी है। मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गए हैं। दिल्ली जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली के 8 बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले सरकार ने कई बदलाव किये हैं। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पहले से ही दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। अब सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पूरी दिल्ली में 23 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

28 ट्रेनों को रद्द किया

प्रदर्शन के चलते रेलवे ने नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। दिल्ली आने-जाने वाली 28 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

57 मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे

विरोध-प्रदर्शनों और बेकाबू भीड़ के जमा होने की आशंका को देखते हुए 9 अक्टूबर को रात 9 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एक्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं।

शराब की दुकानें रहेंगी बंद

दिल्ली एक्साइज विभान ने गुरुवार शाम को अहम आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार दिल्ली में दो दिन यानी 9-10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दो दिन दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L8 और L14 लाइसेंस वाली सारी रिटेल दुकानें बंद रहेंगी। दो दिनों तक दिल्ली की सभी सरकारी और प्राइवेट दुकानें बंद रहेंगी।

Check Also

नवरात्र से पहले सड़कें दुरुस्त करे प्रशासन, बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू हों : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!