द सीजी न्यूज डॉट कॉम
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी देने नया पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित कोविड केयर सेंटरों, कोविड अस्पतालों और अनुमति प्राप्त निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बेड की संख्या प्रदर्शित की गई है। कोविड-19 मरीजों के लिए इन तीनों तरह के केन्द्रों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों, आईसीयू व एचडीयू बिस्तरों, वेंटिलेटर की उपलब्धता और अस्पताल के बाहर आइसोलेशन बिस्तरों की जानकारी व उनकी स्थिति भी दर्शाई गई है। अस्पताल में इलाज की जरूरत वाले मरीज पोर्टल https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx पर खाली बिस्तरों की जानकारी के अनुसार संबंधित अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal