Breaking News

दुर्ग में पन्ना स्वीट्स की दुकान को नगर निगम ने किया सीलबंद : चेतावनी के बावजूद दुकान खोलकर व्यवसाय करने पर हुई कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग में शाम 7:45 बजे फरिश्ता कॉम्पलेक्स के सामने स्थित पन्ना स्वीट्स की दुकान को जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष दुर्ग नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों और पन्ना स्वीट्स के संचालक के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। कार्यवाही के दौरान सीएसपी विवेक शुक्ला, डीएसपी जितेश तिवारी, शहर थाना प्रभारी, नगर निगम के शिव शर्मा, बाजार विभाग के प्रकाश दीवान, ईश्वर वर्मा, शशि यादव मौजूद थे।

पन्ना स्वीट्स के संचालक द्वारा नियमों की अवहेलना कर शटर खोल कर सामानों का बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सीलबंद करने की कार्यवाही की। जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन में आवश्यक चीजों को छोड़कर सब दुकानें बंद करने के निर्देश दिये गए हैं। दुकानदार को समझाइश के बाद भी दुकान खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर अधिकारियों की मौजूदगी में सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!