- मानव सेवा ही माधव सेवा के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया – सुरेंद्र कौशिक
THE CG NEWS
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में चिकित्सा शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन और चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मंत्री शैलेंद्र शैंडे, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राहुल गुलाटी, सहसंयोजक डॉ प्रेमलाल साव सहित भाजपा पदाधिकारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, चिकित्सक, नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
ब्लड डोनेशन कैंप में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि “मानव सेवा ही माधव सेवा है। इसी सेवा भावना को केंद्र में रखकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रसेवा का मार्ग अपनाया है।
चिकित्सा शिविर और रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।”
शिविर में राहुल पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, अविनाश राजपूत, कुंदन साहू, डॉ अंशुल मोदी, डॉ अजय गजेंद्र, डॉ बृजलाल सर्वा, डॉ लक्ष्मण दीक्षित, डॉ धनेंद्र साहू, डॉ मुकेश अलमाला, डॉ मयंक जैन, डॉ गुर्शित कौर भाटिया, डॉ आशुतोष विकी, डॉ एकता गुप्ता, डॉ आर्यन राज, डॉ धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनमानस उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

