Breaking News

सेवा संकल्प अभियान : चीफ सेक्रेटरी ने संचालित गतिविधियों की समीक्षा की, 1 अक्टूबर से जिले में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर

THE CG NEWS

दुर्ग / मुख्य सचिव विकासशील ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स और कमिश्नर की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में संभाग आयुक्त एसएन राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, नगर निगम दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा की आयुक्त दशरथ राजपूत, अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी और सिल्ली थामस सहित अभियान से जुड़े विभागों से नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल एक आयोजन के रूप में न आयोजित करें बल्कि उसे जनभागीदारी और एक दूसरे की संस्कृति को मजबूत करने के अवसर के रूप में लिया जाए। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले में अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान सेवा मेरा योगदान के तहत विभिन्न गतिविधियां, देह दान, अंग दान करने वाले परिवारों का सम्मान, हरित छत्तीसगढ़ अभियान को एक पेड़ मां के नाम के साथ शामिल कर पौधरोपण किये जाने, सेवा मेरा योगदान उत्सव को सेवा संकल्प और योगदान उत्सव के रूप में मनाये जाने, सेवा सेतु शिविरों में आवेदन का समयबद्ध निराकरण आदि की समीक्षा के साथ कलेक्टरों को अभियान का प्रभावी नेतृत्व करने निर्देशित किया गया।

जिले में आयोजित होंगे 1 से 5 अक्टूबर तक विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर

’सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक जिले के दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय विशेष ’सेवा सेतु शिविरों’ की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, पारदर्शी सेवा प्रदायगी और प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु तिथिवार शिविरों हेतु आदेश जारी कर दिया है।
विकासखंडवार शिविरों की इस श्रेणी में विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत 1 अक्टूबर को विवेकानंद सभागार भवन दुर्ग में शिविर आयोजित होगा। जिसमें पंचायत/नगर पालिका परिषद् उरला, करहीडीह, सिकोला, बघेरा, दुर्ग, फुलगांव, पोटियाकला, बोरसी, कसारीडीह, तितुरडीह व कातुलबोर्ड के नागरिक शामिल हो सकते हैं।

इसी प्रकार 2 अक्टूबर को भिलाई निगम सभागार में आमदी, कोसानाला, रुआबांधा, रिसाली, डुण्डेरा, जुनवानी, खम्हरिया, कोहका, कुरुद, छावनी व सुपेला के नागरिकों के लिए शिविर लगेगा।

3 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरई में ग्राम पंचायत रसमड़ा, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुरसुल, गनियारी, पीपरछेड़ी, खपरी (सि), महमरा, अंजोरा (ख), मोहलई, कोटनी, बेलौदी, चंदखुरी, पीसेगांव, कोलिहापुरी, धनोरा, खम्हरिया, हनोदा, कोड़िया, कोकड़ी, उमरपोटी, पुरई, पाउवारा, डुमरडीह व उतई के ग्रामीण शामिल हो सकते हैं।

4 अक्टूबर को निकुम शाला में तिरगा, झोला, भरदा, थनौद, बिरेझर, चंगोरी, भोथली, निकुम, खांडा, आलबरस, अण्डा, विनायकपुर, आमटी, चिंगरी, अछोटी, भानपुरी, जंजगिरी, कुथरेल, बोरीगारका, करगाडीह, खोपली, रिसामा, चिरपोटी, मतवारी, कातरो, मचांदुर, घुघसीडीह, कोनारी, मातरोडीह, रूदा व मासाभाट के ग्रामीण शामिल होंगे।

5 अक्टूबर को करंजाभिलाई शाला में करंजाभिलाई, अंजोरा (ढा), ढाबा, डांडेसरा, भेड़सर, सिरसाखुर्द, चिखली, कुटेलाभांठा, खपरी (कु), जेवरा, भटगांव, समोदा, बोड़ेगांव, ननकट्ठी, रवेलीडीह, अरसनारा, बासीन, ढौर, खेदामारा, कचांदुर, सिलोदा, खुर्सीडीह, मालूद, झेंझरी व गनियारी के नागरिक तथा तहसील कार्यालय भिलाई-03 में आयोजित होने वाले शिविर में जामुल नगर पालिका (ग्राम जामुल) एवं भिलाई-चरोदा निगम (ग्राम हथखोज, अकलोरडीह) के नागरिक होंगे।

विकासखंड धमधा के तहत 1 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बोरी में शिविर आयोजित होगा, जहां ग्राम पंचायत चीचा, डोड़की, देउरकोना, अरसी, सुखरीकला, टेकापार, तुमाखुर्द, फुण्डा, सिलतरा, दनिया, परसदाखुर्द, बोरी, डोमा, पथरिया, नवागांव व परसदा के ग्रामीणजन तथा मेड़ेसरा पंचायत में आयोजित शिविर में ग्राम सगनी, परसदा, कोड़िया, मेड़ेसरा, पथरिया, नंदिनी सुंदनी, पोटिया, पिटौरा, सेमरिया व गिरहोला के ग्रामीण शामिल होंगे।

2 अक्टूबर को लिटिया पंचायत में आयोजित शिविर में मड़ियापार, करेली, गाड़ाडीह, पुरदा, जोगीगुफा, लिटिया, सेमरिया, चिखला, विरेझर, हसदा, खर्रा, रौता, हिरी, टेमरी, पोटिया व सैवती तथा कपसदा पंचायत में अकोला, कपसदा, पंचदेवरी, सांकरा, खपरी, लिमतरा, कंडरका, ढाबा, बोरसी व मुर्रा का शिविर लगेगा।

3 अक्टूबर को डंगनिया पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रा.पं. देवरी, पेड्री, भिभौरी, गोबरा, नंदवाय, नवागांव, टठिया, ठेगाभाठ, मोहलाई, छिराही, तरकोरी, धौराभाठा, डंगनिया, बिरोदा, गोप्ता, माटरा, हरदी, मोहरेंगा, कंदई, कोकड़ी, खजरी, पेण्ड्रीतराई, बिरझापुर, तितुरघाट, महाराजपुर, सोनेसरार, मोतिमपुर, रहटादाह, सिरनाभाठा, नंदेली, भरनी, रक्सा, खपरी, परसबोड़, धरमपुरा व बरहापुर तथा लहंगा पंचायत में खपरी, पाहरा, डूमर, मलपुरीखुर्द, ढौर (खेरधी), लहंगा, अछोटी, गोढ़ी, मलपुरीकला व ओटेबंद के लिए आयोजन होगा।

4 अक्टूबर को अहिवारा तहसील कार्यालय में आयोजित शिविर में बागडूमर, अहेरी, बिरेभाट, मुड़पार, ढौर (हिं.), खेरधा, मोहंदी, नारधा, रिंगनी, नंदौरी, मुरमुंदा, चेटुवा तथा अहिवारा नगर पालिका (ग्राम अहिवारा, खासाडीह, बानबरद) के शिविर लगेंगे।

5 अक्टूबर को पेण्ड्रावन पंचायत के शिविर में ग्राम पंचायत कन्हारपुरी, जाताघर्रा, परसुली, सिल्ली, दानीकोकड़ी, परोड़ा, बसनी, करेली, रौंदा, साल्हेखुर्द, पेण्ड्रावन, परसकोल, कोनका, गोरपा, नवागांव सा., भिलौरी, अगार, राजपुर, कुटहा, पेण्ड्री, अकोली, पगबंधी, अछोली, ठेलका, खैरझिटी, बिरेभाठ, हिरेतरा, घोठा, पेण्ड्री, रूहा, सुखरीखुर्द व खिलोराकला, खिलोराखुर्द, गाड़ाघाट, घसरा, घोटवानी, तुमाकला, धूमा, भाठाकोकड़ी, मुड़पार तथा भिलाई-03 तहसील कार्यालय के शिविर में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी (ग्राम कुम्हारी, चोरहा, परसदा, जंजगिरी), भिलाई-चरोदा निगम (ग्राम जरवाय, पर्थरा, दादर) व जामुल पालिका (ग्राम सुरडुंग) के शिविर संपन्न होंगे।
विकासखंड पाटन के अंतर्गत 1 अक्टूबर को सेलूद पंचायत में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत फुण्डा, सांतरा, गोंडपेन्डरी, छाटा, अचानकपुर, ढौर, महकाकला, मुड़पार, चुनकट्टा, पतोरा, धौराभाठा, सेलूद, मानिकचौरी, परसाही, फेकारी, गाड़ाडीह, मटंग, गुढ़ियारी व कानाकोट के ग्रामीण तथा 2 अक्टूबर को रानीतराई पंचायत के शिविर में तेलीगुण्डरा, खर्रा, केसरा, जरवाय, कौही, बोरेन्दा, रानीतराई, असोगा, रेंगाकठेरा, डिडगा, चुलगहन, औंसर, ओदरागहन, निपानी, करेला, पाहंदा व बीजाभाठा के लिए शिविर आयोजित होगा। 3 अक्टूबर को जामगांव (एम) पंचायत के शिविर में महकाखुर्द, पहंडोर, पचपेड़ी, करसा, घुघवा, अमेरी, करगा, जामगांव (एम.), रूही, झीट, खुड़मुड़ी, तुलसी, चंगोरी, चीचा, सावनी, तर्रा, रवेली, राखी, लोहरसी, देवादा व अरसनारा तथा जामगांव (आर) पंचायत में आयोजित शिविर में भरर, भनसुली (आर.), कुर्मीगुण्डरा, गब्दी, कुम्हली, पौहा, जामगांव (आर.), बोरवाय, धमना, खोला, बटरेल, अरमरीखुर्द, नवागांव, गातापार, सुरपा, टेमरी, बेल्हारी, अकतई, आगेसरा व किकिरमेटा के ग्रामीण शामिल होंगे। 5 अक्टूबर को पाटन नगर पंचायत के शिविर में मर्रा, बेलौदी, दरबारबमोखली, बोरीद, सोरम, सेमरी, कसही, पन्दर, गुजरा, बठेना, दैमार, सिकोला, सिपकोन्हा, पाटन, अखरा, अटारी, खोरपा, सोनपुर, तरीघाट, खम्हरिया, भनसूली के ग्रामीण और नगर पंचायत अमलेश्वर में आयोजित शिविर में पाहंदा, घुघवा, जमराव, महुदा, कोपेडीह व उफरा, अमलेश्वर नगर पंचायत में सांकरा, मोतीपुर, बटंग, खम्हरिया, अमलीडीह, आँरी, आँधी, नारधी, मगरघटा, भोथली, अमलेश्वर व खुड़मुड़ा के नागरिक गण शामिल होंगे। वहीं भिलाई-03 तहसील कार्यालय में अयोजित शिविर में नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत आने वाले भिलाई-03, उमदा, पुरेना, कुगदा, सोमनी, गनियारी, मोरिद, सिरसाकला, देवबलौदा, उरला व चरोदा क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित होंगे।
इन सभी सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थल पर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, निःशुल्क नक्शा, खसरा, बी-1 व किसान किताब वितरण, आधार-मोबाइल-जेंडर इन्द्राज, एग्रीस्टेक किसान रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण, पीएम-किसान भौतिक सत्यापन, आरबीसी 6(4) राहत प्रकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र तथा वनाधिकार पत्रक जैसे समस्त राजस्व, किसान व नागरिक कल्याणकारी कार्यों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान किया जाएगा।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर : ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी

मानव सेवा ही माधव सेवा के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!