THE CG NEWS
भिलाई। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बीएसपी के नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ जन समस्याओं के निराकरण और बाजार एरिया की गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर प्रबंधन से चर्चा की। बाजार की व्यवस्था को सुंदर रूप देने प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करने पर जोर दिया गया।
बैठक में भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। व्यापारियों ने अपने सेक्टर क्षेत्र की तकलीफों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के निदान की दिशा में हर संभव कार्य करने का आश्वासन व्यापारी वर्ग को दिया।
जिन व्यापारियों ने विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया है, उन सभी व्यापारियों से चेंबर पदाधिकारियों ने बकाया राशि का भुगतान करने की अपील की है।
व्यापारियों के लीज नवीनीकरण प्रकरण पर भारतीय इस्पात प्राधिकरण और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी सर्कुलर में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर दिया गया है। 1 वर्ष के अवधि के लिए तीन अगस्त 2026 से समयावधि आरंभ होगी इसमें विरोधाभास को प्रबंधन ने आज दूर किया। बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान में आने वाली तकनीकी त्रुटियां को भी प्रबंधन ने माना और बिल भुगतान करने में समस्या आने पर शॉप क्षेत्र में विशेष काउंटर की स्थापना की जानकारी भी मुख्य महाप्रबंधक ने व्यापारियों को दी।
आज बैठक में नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक निवासन नगर सेवाएं सहित अ्न्य अधिकारियों के साथ स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, दिनेश सिंघल, राम कुमार गुप्ता, पीयूष जैन, प्रदीप बाकलीवाल, प्रवीण तिवारी, श्रीकांत उपाध्याय, डी एच सिंह, उमेश गुप्ता ने विस्तारपूर्वक चर्चा की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
