Breaking News

शराब लेकर स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक सस्पेंड : शराब पीकर कार्यालय में गाली गलौज करने वाले सहायक ग्रेड 3 भी नपे

  • स्कूलों में शराबखोरी करने पर लगातार कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधर रहे शिक्षक
  • बड़ा सवाल – शराब पीकर कैसे गढ़ेंगे छात्रों का भविष्य

THE CG NEWS

राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मलईडबरी के प्रधान पाठक रणजीत लाल धुर्वे और बीईओ कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 संतोष यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, शासकीय प्राथमिक शाला मलईडबरी के प्रधान पाठक रणजीत लाल धुर्वे के विरूद्ध की गई जांच में पता चला कि वे 15 सितम्बर को शराब लेकर शाला में उपस्थित हुए। संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में घटना की सत्यता की पुष्टि की गई। जानकारी लेने पर रिश्तेदार द्वारा शराब रखने की बात कही गई। जब रिश्तेदार से पूछा गया तो शराब रखे जाने के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। रणजीत लाल धुर्वे के पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, शिक्षकीय गरिमा के विपरीत, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव नियत किया गया है।
इसी तरह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ से कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 संतोष कुमार यादव के विरूद्ध प्राप्त जांच प्रतिवेदन में कार्यालयीन अनुशासन व शासकीय सेवक के आचरण के अनुरूप व्यवहार न किये जाने के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ द्वारा समय-समय पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। अनेकों बार शराब का सेवन कर कार्यालय में उपस्थित होकर अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने, कार्यालय स्टॉफ के साथ अभद्र व्यवहार व अपशब्द व गाली-गलौज करने, अनेकों बार बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, अनेक बार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के बावजूद भी व्यवहार में सुधार न लाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव नियत किया गया है।

Check Also

बीएसपी अफसरों और चैंबर पदाधिकारियों की बैठक में टाउनशिप को संवारने और समस्याओं का समाधान करने कई मुद्दों पर सहमति

THE CG NEWS भिलाई। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बीएसपी के नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!