Breaking News

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के संबंध में मुख्यमंत्री से दूरभाष पर चर्चा की : सीएम ने वैक्सीनेशन की कमी दूर करने का अनुरोध किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

  • आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए उद्योगों को 80ः20 के अनुपात में आक्सीजन उपलब्ध कराने का अनुरोध
  • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूरभाष पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में कोविड-19 के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशोें का छत्तीसगढ़ द्वारा पूरा पालन किया जा रहा है। राज्य में टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। ट्रेसिंग में भी तेजी आई है। पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी आ रही है, मरीजों की संख्या घट रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिन इलाकों में अभी भी केस बढ़ रहे हैं वहां अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। प्रदेश में शासकीय और निजी कोविड अस्पतालों और केयर सेंटरों के बेडों की पूरी जानकारी आनलाइन की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से इनका लाभ ले सके। मुख्यमंत्री ने राज्य में वैक्सीनेशन की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वर्तमान में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। इसलिए 80 प्रतिशत ऑक्सीजन अस्पतालों को और 20 प्रतिशत छोटे-मोटे उद्योगों को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाए, ताकि ये उद्योग भी अपना काम शुरू कर सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दोनो मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!