द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार शाम अंतिम फैसला आ गया है। इस साल के लिए परीक्षा स्थगित हो गई हैं। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए परीक्षा रद्द की गई है। बैठक में परीक्षा के आयोजन से जुड़े सभी संभावित विकल्पों पर चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स में भर्ती किया गया है। बता दें कि शिक्षा मंत्री 23 मई को आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले थे। तबीयत खराब होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया है। शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जिसमें परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal