Breaking News

युवा वर्ग को 6 सौ रुपए की वैक्सीन नहीं दे पाई भाजपा सरकार … हर साल दो करोड़ को रोजगार और हरेक के खाते में 15 लाख रु. क्या देंगे ? – राजेंद्र साहू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने आज मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल पर तीखे प्रहार किये। दुर्ग के सर्किट हाउस में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में राजेंद्र ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार के केंद्रीय नेता यह बताएं कि 7 साल के कार्यकाल में आम जनता से किए गए कितने वादे पूरे किए गए? भाजपा ने 2014 में हरेक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा किया था। हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी। महंगाई कम करने, पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करने सहित ढेर सारे वादे किये गए थे। भाजपा नेता बताएं कि 7 साल में केंद्र सरकार ने कितने वादे पूरे किए? जनता को सरकार से कितनी राहत मिली।

राजेंद्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा वर्ग को वैक्सीन के लिए 6 सौ रुपए खर्च नहीं कर पा रही है, वो सरकार हरेक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए कैसे जमा करेगी। देश में इस आयु वर्ग के लगभग 70 करोड़ नागरिक हैं, जिन्हें वैक्सीन लगाने से मोदी सरकार ने इंकार कर दिया। राज्य सरकारों को वैक्सीन का खर्च उठाना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार ने सात साल में इस आयु वर्ग के 2 करोड़ लोगों को हर साल रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। एक साल पहले कोरोना महामारी फैलने के बाद देश के जरूरतमंद तबके के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज देने की घोषणा मोदी सरकार ने की थी। यह वादा भी पूरा नहीं किया गया। ठेला-खोमचे वाले व्यवसाइयों, सब्जी व्यवसाइयों, लघु व्यवसाइयों को इस पैकेज का लाभ मिलना था। एक साल बीतने के बाद भी पैकेज का लाभ नहीं मिला। पैकेज की रकम कहां गई? इस पैकेज का अता-पता नहीं है?

राजेंद्र ने कहा कि सात साल के कार्यकाल में देश के 17 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे आ गए हैं। 20 लाख करोड़ के पैकेज का लाभ करोड़ों देशवासियों को नहीं मिला बल्कि सिर्फ दो लोगों को मिल पाया है। ये एशिया के सबसे टाप अमीर लोग हैं। मोदी सरकार से इन दोनों लोगों के सिवा किसी और को लाभ नहीं मिला। भाजपा के वायदों और सात साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को देखकर भाजपा की कथनी और करनी में साफ फर्क नजर आता है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता किसी भ्रम में न रहें। भाजपा की कथनी और करनी का फर्क पूरा देश देख रहा है।

Check Also

ग्रामीण क्षेत्र में बने 123 अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

द सीजी न्यूज दुर्ग/ जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!