Breaking News

जन्मदिन पर महापौर ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन पर आज राजेंद्र पार्क में बादाम, चम्पा, माॅलश्री, करंज और केसिया के पौधे रोपे गए। राजेन्द्र पार्क में पाथवे के किनारे खाली स्थानों पर महापौर ने वृक्षारोपण किया। राजेन्द्र पार्क में रोपे गए सभी पौधों की देखरेख के साथ बेहतर सुरक्षा की जाएगी। महापौर ने अपने जन्मदिन के मौके पर शहर का पर्यावरण सुधार और संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के मौके पर पूर्व महापौर  आरएन वर्मा, पार्षद निर्मला साहू, बृजलाल पटेल, उषा ठाकुर, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे

पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर का हर नागरिक रोपे एक-एक पौधा

इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपे जाएंगे। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक है। शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपण करना जरूरी है। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से एक-एक पौधा रोपने की अपील की।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!