Breaking News

दुर्ग डिस्ट्रिक्ट में भी रविवार को लॉकडाउन में छूट

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रविवार के दिन दुर्ग जिले को भी अनलॉक करने जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्नर नरेंद्र भुरे ने आज रविवार को घोषित पूर्ण लॉकडाउन में कई छूट देने के आदेश जारी किए। रायपुर की तरह दुर्ग जिले में भी कई पाबंदियों को शिथिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रविवार को शॉपिंग मॉल, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल-सब्जी मंडी व बाजार, अन्य स्थायी व अस्थायी दुकानें व व्यवसायिक संस्थान रविवार को दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे, जबकि ब्यूटी पार्लर और सेलून शाम 7 बजे तक खोले जा सकेंगे। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। विवाह प्रयोजन हेतु मैरिज हाल, इनहाउस डायनिंग सुविधा के साथ होटल रेस्टॉरेंट्स रात 10 बजे तक खुल सकेंगे।

इस संबंध में पूरा आदेश आप भी पढ़िये … 

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!