Breaking News

मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बने अंसार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कसारी़डीह दुर्ग निवासी अंसार अहमद को ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। फाउंडेशन के दुर्ग संभाग संरक्षक अकरम कुरैशी व दुर्ग संभाग अध्यक्ष तौसीफ खान ने यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अंसार अहमद फाउंडेशन की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के हित में जन कल्याणकारी कार्यों के साथ ही शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य व सामाजिक उत्थान सहित सभी प्रमुख मु्द्दों का समाधान करने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रांत में सक्रिय है। संगठन की गतिविधियों का विस्तार करते हुए अंसार अहमद को आगामी दो वर्ष के लिए दुर्ग जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!