Breaking News

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका : नगर निगम ने गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ तेज किया अभियान

  • मास्क को लेकर सुपेला सब्जी मंडी, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों में हुई कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भिलाई नगर निगम की टीम ने कार्यवाही अभियान तेज कर दिया है। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ लगातार मुहिम चल रही है। आज 27 लोगों से 5650 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। मास्क को फैशन के रूप में लटकाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों का निरीक्षण करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क की अनिवार्यता की जांच की जा रही है।

निगम की टीम द्वारा व्यवसायियों को हिदायत दी जा रही है कि ग्राहकों को तभी सामान दें जब वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क अनिवार्य रूप से पहने हों। आज सुपेला सब्जी मंडी के निरीक्षण के लिए जोन आयुक्त मनीष गायकवाड अपनी टीम के साथ आकाशगंगा पहुंचे। वहां 10 लोगों द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था, जिस पर 2350 रुपए जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही की गई।

कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर व भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के परिपालन में निगम के सभी जोन में गठित टीम द्वारा चौक, चौराहा, सब्जी मार्केट, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों से  अर्थदंड वसूल किया जा रहा है।

आज सुबह नेहरूनगर के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़ कर्मचारियों के साथ आकाशगंगा स्थित सब्जी मंडी पहुंचे और पूरे बाजार का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही की। जोन आयुक्त ने सब्जी बाजार में पसरा लगाने वाले और सब्जियों के थोक दुकानों में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने कहा। जोन 4 शिवाजी नगर में जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने वाहनों को रोककर मास्क की जांच की और मास्क न लगाने वालों से अर्थदण्ड वसूल किया।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एस.आई.आर के दौरान बड़े पैमाने पर हुआ फॉर्म-7 का दुरूपयोग

मतदाताओं के नाम फ़र्ज़ी तरीके से कटवाने पर 1 साल तक की जेल या जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!