Breaking News

हाईटेक सट्‌टा पकड़ाया : ओलंपिक खेल और क्रिकेट पर दांव लगा रहे थे सटोरिये : तीन इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग-भिलाई/ स्मृति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साकेत कालोनी में इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र ऑनलाइन सट्टा लगाते पकड़े गए। हाईटेक सट्‌टा खेल रहे लोग ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हाकी टीम द्वारा किये जाने वाले गोल को लेकर दांव लगा रहे थे। इसके अलावा इंग्लैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैच पर भी सट्‌टा लगाया जा रहा था। सट्‌टेबाजी के नेटवर्क में देश भर से 14 हजार मेंबर जुड़े थे। आज करीब साढ़े 8 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था।

पुलिस ने तीनों इंजीनियरिंग छात्रों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों इंजीनियरिंग छात्र लगभग दो महीने से ऑनलाइन सट्‌टे के अवैध कारोबार में लिप्त थे। मुख्य आरोपी जितेंद्र पंडित उर्फ काली अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप,साउंड सिस्टम और मोबाइल जब्त किया है। इस मामले में अश्विनी कुमार पांडे (24 वर्ष), तेजस पांडे (23 वर्ष) और अतुल पटेल (23 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों का बैंक अकाउंट होल्ड कर दिया है। अकाउंट में लगभग डेढ़ लाख रुपए जमा हैं। साकेत कालोनी में मकान किराये पर लेकर ऑनलाइन सट्‌टा का अवैध कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्मृति नगर पुलिस चौकी और साइबर टीम को आरोपियों की घेरेबंदी के लिये भेजा। सट्‌टा खिलवाया जा रहा था।

Check Also

प्रारंभिक मतदाता सूची में भारी विसंगति : विधायक देवेन्द्र बोले – आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

वार्डो की सीमाएं विभाजित कर मतदाताओं के बूथ बदलने का है  मामला  THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!