
- योजनाबद्ध तरीके से करें शहर का विकास : किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करें, लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक में शहर का सुनियोजित विकास करने के निर्देश दिये हैं। नगर निगम के अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने सभी इंजीनियरों को अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने कहा। निगमायुक्त ने विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो निर्माण कार्य अधूरे छूट गए हैं,उन्हें तत्काल पूरा कराएं।
कमिश्रन ने विधायक निधि, महापौर निधि और पार्षद निधि के अधूरे निर्माण कार्यो पर विषय ध्यान देने, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर ठेकेदार द्वारा काम पूरा न किया गया तो संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के साथ ही भविष्य में टेंडर के लिए ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
लापरवाही का पता चलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता वी.पी. मिश्रा, सहायक अभियंता आर.के. पालिया, श्वेता महलवार, आसमॉ डहरिया, भारती ठाकुर, विकास दमाहे, करण यादव मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal