Breaking News

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने 22 हजार 480 राखियां बेची : शुद्ध लाभ 2 लाख 35 हजार रुपए

  • रक्षाबंधन का पर्व बिहान की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया 
  • छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैली

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / रक्षाबंधन का पर्व बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया। बिहान की राखियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म अमेजन पर राखियां विक्रय के लिए उपलब्ध रही। समूह की महिलाओं ने अब तक 22 हजार 480 राखियों का विक्रय कर 2 लाख 30 हजार 157 रूपए का कारोबार किया है।

समूह की महिलाओं ने धान, बांस, रखिया बीज, अरहर, चावल, मोती और खूबसूरत रंग-बिरंगे धागों और डिजाईन से सजी सुंदर राखियां बनाकर सफलता की नई इबारत लिखी। बिहान की राखियों के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैल गई। बिहान की महिलाओं की भावनाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति और उनके हुनर को एक खास पहचान भी मिली।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बिहान की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के हुनर और कारोबार को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये गए। 22 हजार से ज्यादा राखियों की बिक्री होने से महिलाओं में उत्साह है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्वावलंबन की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!