Breaking News

देश की संपत्ति एक-एक कर बेच रही केंद्र सरकार : संपत्ति बेचने से न जीडीपी बढ़ी, न महंगाई कम हुई : अरबों-खरबों रुपए कहां गए ?

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू और रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर किया प्रहार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र की संपत्ति बेचे जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है। आज रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने देश में बड़े पैमाने पर कल कारखाने, उद्योग से संबंधित संपत्तियां विकसित की। केंद्र की भाजपा सरकार इन संपत्तियों को एक-एक कर बेच रही है। सवाल ये है कि अरबों-खरबों की संपत्ति बेचने के बाद पैसा आखिर कहां जा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर सबसे पहले राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा मोदी सरकार की कारनामों को लेकर सवाल किये गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की संपत्तियां बेच रही है। हवाई अड्‌डे, रेलवे स्टेशन, रेलवे की संपत्तियां, रिफाईनरी, टेलीकॉम कंपनियों को बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 60 साल तक देश में शासन किया और इस दौरान बनाई गई खरबों की संपत्तियों को केंद्र की भाजपा सरकार बेच रही है।  देश की संपत्ति बेचने के बावजूद जीडीपी घटी है। महंगाई लगातार ब़ढ़ रही है। देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। तेल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि देश की संपत्ति बेचने से मिला पैसा आखिर कहां जा रहा है।

राजेंद्र साहू और उधोराम वर्मा ने कहा कि तेल की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। भविष्य में जो भी संपत्ति बिकेगी, उसका नियंत्रण और सेवा की एवज में शुल्क का निर्धारण निजी कंपनियां ही करेगी। देश की बहुमूल्य अचल संपत्तियों को बेचने का काम बेहद दुर्भाग्यजनक है। दुख की बात ये है कि केंद्र सरकार फायदा देने वाले हवाई अड्‌डे या रेलवे स्टेशन सहित अन्य संपत्तियों को निजी कंपनियों को बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर देश में कीमतों और सेवा शुल्क तय करने का काम उद्योगपति ही करेंगे, तो देश की स्थिति क्या रहेगी? कांग्रेस की सरकारों ने इन कंपनियों को खड़ा किया ताकि लोगों को रोजगार मिल सके और लोग अपने परिवार का पालन कर सकें। देशवासियों को इन सार्वजनिक उपक्रमों से फायदा मिल सके। लेकिन, सबका साथ और सबका विकास करने की बात कहने वाले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केवल चंद लोगों का विकास किया जा रहा है। सरकार को चाहिये कि घाटे में चल रही सार्वजनिक कंपनियों को बेचने की बजाय इनकी स्थिति सुदृढ़ करें और लाभ की स्थिति में लाएं। प्रेस कांफ्रेंस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू, आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर मौजूद थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एस.आई.आर के दौरान बड़े पैमाने पर हुआ फॉर्म-7 का दुरूपयोग

मतदाताओं के नाम फ़र्ज़ी तरीके से कटवाने पर 1 साल तक की जेल या जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!