Breaking News

शिक्षक दिवस पर वार्ड 40 में 101 शिक्षकों का सम्मान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन और पूर्व पार्षद अलताफ अहमद ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जिसके मुख्य अतिथि स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर धीरज बाकलीवाल और विशेष अतिथि रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव ठाकुर, दुर्ग जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर वार्ड में निवास करने वाले 101 शिक्षकों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जीवन में तीन गुरू होते हैं – माता, पिता के अलावा तीसरे गुरू हमारे शिक्षक हैं। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में शिक्षकों का सम्मान किया जाता है क्योंकि डॉ. राधाकृष्णन भी एक शिक्षक थे और देश के विकास व नव निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। अपने गुरूजनों  का सम्मान करके हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माता-पिता के बाद हमारे गुरू ही हमारे चरित्र और उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वोरा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 172 स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोलकर सर्वहारा वर्गों के लिए जो सौगात दी है जिससे निश्चित ही शिक्षा जगत में एक क्रांति आएगी। इसका लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी को होगा। शिव ठाकुर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को हम आत्मसात करें, क्योंकि शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं होता और गुरुओं के आशीर्वाद से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। कार्यक्रम को महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रवीण तिवारी, राजकुमार नारायणी ने भी संबोधित किया।

पार्षद नजहत परवीन की मांग पर विधायक अरुण वोरा ने सुराना कॉलेज में लाइब्रेरी के फर्नीचर व राजनीति विज्ञान विभाग के कक्ष के जीर्णोद्धार के लिये 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत तिवारी और  आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद नजहत परवीन ने किया।

कार्यक्रम में सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अजीत गुप्ता, कल्याण ठाकुर, पाशी अली, अनूप पाटिल, सीपी शर्मा, डॉ किरण तिवारी, राजेंद्र दुबे, डॉ निधि मिश्रा, डॉ आयशा अहमद, डॉ. दुर्गा शुक्ला, भावना वर्मा, सरिता खरे, भावना यादव, भागवत प्रसाद मिश्रा, किशोर साहू, रेखा कासलीवाल, रिया मेहरा, चंचल टिकरिया, मीरा साहू, मुकेश देशमुख, नौशाद खान, रेखा जोशी, शबाना खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एस.आई.आर के दौरान बड़े पैमाने पर हुआ फॉर्म-7 का दुरूपयोग

मतदाताओं के नाम फ़र्ज़ी तरीके से कटवाने पर 1 साल तक की जेल या जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!