
- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने की नागरिकों से अपील, अगले दो महीने परेशानी से बचने डायवर्टेड रूट को फालो करने की अपील, इसमें लगने वाला समय और फ्यूल इतना ही
- टाइमलाइन में काम पूरा करने दिये सख्त निर्देश, ट्रैफिक की दिक्कतों को देखते हुए एक-एक दिन का टारगेट बेहद महत्वपूर्ण, लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसपी बद्री नारायण मीणा ने आज कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और यहाँ ट्रैफिक की दिक्कतों को देखते हुए जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने एनएच प्रबंधन से कहा कि 15 अक्टूबर तक छोटी गाड़ियों के लिए ओवरब्रिज शुरू करा दें और 15 नवंबर तक सभी गाड़ियों के लिए इसे शुरू कराएं। इस समय सीमा का पालन सुनिश्चित करें। ट्रैफिक की दिक्कतों की वजह से एक-एक दिन का टारगेट भी बेहद महत्वपूर्ण है। युद्धस्तर पर कार्य करें और इसे समयसीमा में समाप्त करें। समयसीमा पर काम नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई संबंधितों पर की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि दुर्ग से रायपुर के बीच काफी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं। उन्हें पूरी तरह इस सड़क में सुविधा मिले। जाम का सामना न करना पड़े। यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसकी लगातार मानिटरिंग की जाएगी। इस दौरान सहायक कलेक्टर हेमंत नन्दनवार, एएसपी संजय ध्रुव, एसडीएम बृजेश क्षत्रिय व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वैकल्पिक रूट को फालो करने की अपील – कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक का लोड बढ़ने की वजह से किसी समय ट्रैफिक जाम की दिक्कत का सामना नागरिकों को करना पड़ सकता है। ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक रूट बनाए गए हैं और इसे दर्शाया भी गया है। इसे फालो करें। आपको समय भी उतना ही लगेगा और ईंधन की खपत भी लगभग उतनी ही होगी।
ट्रैफिक से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बरसात होने पर गड्ढे बन जाते हैं और मरम्मत तक ट्रैफिक प्रभावित रहता है। वाहनों की स्पीड 3 से 4 किमी तक रह जाती है। कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों से कहा कि ऐसी स्थिति बिल्कुल निर्मित न होने दें। लगातार मानिटरिंग करते रहें और मरम्मत की जरूरत होने पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने ड्रेनेज पर भी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने इस दौरान एसडीएम को मार्ग से अतिक्रमण चिन्हांकित कर हटाने के निर्देश दिये। अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि यदि पोल शिफ्टिंग की जरूरत है तो यह काम भी करें।
इन डायवर्टेड रूट का प्रयोग कर सकते हैं नागरिक
दुर्ग-भिलाई से रायपुर आवागमन करने वाले आम जनों की परेशानियों से राहत पहुंचाने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी एन मीणा के मार्गदर्शन पर पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में जिला प्रशासन, नगरीय निकाय एवं लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।
कुम्हारी और डबरापारा फ्लाई ओवर निर्माण होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लगातार सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। रायपुर के व्यस्ततम चौराहे टाटीबंद में भी फ्लाई ओवर के निर्माणाधीन होने के कारण दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने- जाने में आधे घंटे का अतिरिक्त समय लगता है । निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि कुम्हारी के फ्लाई ओवर के निर्माण पूर्ण होने में लगभग 2 माह लगेगा तब तक यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करना ही उचित रहेगा।
दुर्ग-भिलाई के नागरिकों से अपील है कि मोटर सायकल व हल्के वाहन (कार, जीप, सूमो आदि) वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
1.चरोदा क्षेत्र के नागरिक रायल खालसा ढ़ाबा से उरला-ग्राम कुरूदडीह-पाहंदा-अमलेश्वर होकर महादेव घाट रायपुरा से आवागमन कर सकते है। {रायपुरा चौक से टाटीबंद- कुम्हारी होकर रायल खालसा पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 14 किमी-36 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से अमलेश्वर – पाहंदा – कुरूदडीह -उरला होकर रायल खालसा पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 17.5 किमी-40 मिनट}
2.खुर्सीपार और पुरानी भिलाई के आम जन जो रायपुर आना- जाना करते हैं, वे सिरसा गेट चौक से सिरसाकला-मोतीपुर-अमलेश्वर होकर आवागमन कर सकते हैं।
{रायपुरा चौक से टाटीबंद – कुम्हारी होकर सिरसागेट पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय-20 किमी -48 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से मोतीपुर होकर सिरसा गेट चौक पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 25 किमी -40 मिनट}
3. दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं कैम्प क्षेत्र के नागरिक नेवई-उतई-फूण्डा-मोतीपुर-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद कुम्हारी होकर ग्लोब चौक सेक्टर – 6 पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय –
33 किमी – 1 घंटा 14 मिनट (5 मिनट टाटीबंद और 5 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से अमलेश्वर-मोतीपुर-फूण्डा-उतई होकर ग्लोब चौक सेक्टर 6 तक पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय – 47 किमी – 1 घंटा 16 मिनट}
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal