
- राहुल को बताया – गोबर बेचकर 85 हजार कमाए, स्कूटी भी खरीद ली
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले सांसद राहुल गांधी की की गुरूवार को अचानक छत्तीसगढ के एक किसान परिवार के साथ मुलाकात हो गई। राहुल गांधी ने किसान और उसके परिवार को पास बैठाकर उनके साथ बातचीत की। राहुल गांधी ने हालचाल पूछा तो किसान ने उत्साह से बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

किसान ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बताया। किसान ने कहा – “हमर सरकार बहुत अच्छा काम करत हे।” किसान ने राहुल गांधी से कहा कि अभी सरकार को सिर्फ ढाई साल ही हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों, वनवासियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 6 हजार रुपए दे रहे हैं। किसान ने उन्हें बताया कि उसने गोधन न्याय योजना में गोबर बेच कर अब तक 85 हजार रुपए बचाए हैं। इन पैसों से एक स्कूटी भी खरीदी है। किसान ने कहा कि गौठान में भी हमारे यहां बहुत अच्छे काम हो रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal