Breaking News

महापौर ने काम लटकाने वाले अफसरों को जमकर फटकारा : दिये सख्त निर्देश : हर दिन सभी इंजीनियरों को देना होगा वर्क रिपोर्ट

  • विकास कार्यो की वार्डवार समीक्षा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज अपने कक्ष में विकास कार्यो को लेकर इंजीनियरों की बैठक ली और विकास कार्य न कराने पर जमकर क्लास ली। रुके हुए विकास कार्यों, पेंडिंग फाइलों को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, शिक्षा एवं खेल प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी के अलावा कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता ए.आर. रहंगडाले, सहायक अभियंता आरके पालिया, राजेन्द्र धबाले, अर्पणा मिश्रा, भारती ठाकुर, आसमॉ डहरिया, मोहित गुप्ता, विकास दमाहे, पंकज साहू, करण यादव मौजूद थे।

समीक्षा बैठक में महापौर ने अधोसंचरना मद के तहत विकास कार्यो के साथ अन्य विकास कार्य व सभी वार्डों में प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पेयजल व्यवस्था, पार्क, बैटमिंटन ग्राउण्ड विकसित करने के प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देश दिये। विकास कार्यो के लिए राज्य शासन द्वारा राशि 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। महापौर ने निर्माण कार्यो के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। महापौर ने साफ कहा कि इंजीनियर अपने-अपने वार्डों में कार्यों की स्थिति की रिपोर्ट जल्द से जल्द दें। बारिश के कारण पानी का जमाव होने पर गड्ढों को पाटने व सड़क संधारण के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये।

निर्देशों के बाद भी काम पूरा न होने पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर काम नहीं कर सकते हैं तो इसका कारण स्पष्ट बताएं। सड़क की हालत खराब होने के बावजूद गढ्ढे की फिलिंग डस्ट से न करने की शिकायतें  मिल लगातार रही है। इस संबंध में दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने साफ कहा कि विकास कार्यो को लेकर लेटलतीफी की शिकायतें मिल रही हैं। अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!