Breaking News

शिवनाथ नदी पर पुल बनने से 37 गांवों के 72 हजार लोगों को मिली बारहमासी आवागमन की सुविधा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ तहसील के कमरीद गांव के पास शिवनाथ नदी पर 15 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से 425 मीटर लंबा पुल बनाया गया है। पुल के बन जाने से जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले के 37 ग्रामों के करीब 72 हजार से अधिक लोगों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिलेगी। यह पुल इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनेगा।

यह पुल जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले को जोड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम लवन क्षेत्र के लोगों को खरौद और शिवरीनारायण जैसे समृद्ध बाजार का लाभ भी मिलेगा। इससे व्यापार में वृद्धि होगी। बलौदाबाजार जिले के नागरिकों ने बताया कि पुल न होने के कारण नाव या बोट के माध्यम से आना -जाना करना पड़ता था। इसके कारण अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता था। बरसात के दिनों में या रात के समय नदी पार करना संभव नहीं हो पाता था। जरूरी काम होने पर बहुत परेशानी होती थी। शिवनाथ नदी पर पुल बनने से आवागमन की सुविधा का विस्तार हो गया है।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!