Breaking News

आयुष्मान भारत पखवाड़ा 15 से 30 सितंबर तक : आयुष्मान कार्ड बनेंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देश पर 15 से 30 सितंबर तक राज्य में आयुषमान भारत पखवाड़ा और 23 सितंबर को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी। योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की जानकारी लोगों को दी जाएगी। पंजीकृत अस्पतालों को आयुष्मान भारत पखवाड़ा और आयुष्मान भारत दिवस की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान प्रतिदिन विकासखंड स्तर पर शासकीय और निजी अस्पतालों, सामुदायिक भवन, स्कूल, ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्र के वार्ड कार्यालय, वैक्सिनेशन सेंटर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी दी जाएगी। आयुष्मान भारत दिवस के अंतर्गत अच्छे कार्य करने वाले च्वाइस सेंटर संचालक का सम्मान किया जाएगा। उपचार करने के साथ ही कम शिकायत वाले अस्पतालों, अच्छे कार्य करने वाले आयुष्मान मित्र व कियोस्क ऑपरेटर का सम्मान किया जाएगा। विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर योजना की जानकारी दी जाएगी।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!