Breaking News

मॉर्निंग विजिट में आयुक्त ने पकड़ी पानी की चोरी : दो मोटर पंप जप्त

  • निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन आयुक्त भी निकले मॉर्निंग विजिट पर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज मॉर्निंग विजिट के दौरान राधिका नगर वार्ड क्रमांक में गली-मोहल्लों में सफाई और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी और सुपरवाइजर को सफाई की रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। एक जगह नाली से पानी ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बहता देखकर उप अभियंता आलोक पसीने को नाली को संधारण कर ठीक करने के निर्देश दिए।

स्थानीय निवासियों को नल का उपयोग करने के बाद बंद करने की समझाइश दी गई। राहुल मेडिकल के पास वहां के नागरिक कांति वर्मा और राजू मरकाम द्वारा मोटर पंप से पानी को अवैध रूप से खींचकर अपने घरों में भरा जा रहा था। कमिश्नर के निर्देश पर दोनों टुल्लू पंप जप्त किये गए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उप अभियंता आलोक पसीने, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना और प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी व संतोष श्रीरांगे आदि मौजूद थे।

Check Also

राम मंदिर चंदा चोरी का साइड इफेक्ट : श्रद्धालुओं की संख्या घटी

अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों की चंदा चोरी का मामला उजागर होने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!