
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज पुलगांव कपड़ा मार्केट की समस्याओं का जायजा लिया। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के अनुरोध पर पुलगांव कपड़ा मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर से व्यापारियों ने समस्याएं बताई। व्यापारियों ने निगम की कचरा वाहन रोज भेजने, प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ नल कनेक्शन की मांग की।

व्यापारी संघ ने महापौर से कहा कि यूजर चार्ज की राशि ज्यादा ली जा रही है। यूजर चार्ज अधिक होने के कारण व्यापारी चार्ज देने में असमर्थ है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने व्यापारी संघ की समस्याएं सुनने के बाद उचित पहल करने का आश्वासन दिया। व्यापारी संघ द्वारा बकाया यूजर चार्ज माफ करने की मांग की गई। नियमित रूप से कचरा उठाने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए यूजर चार्ज जमा करने पर व्यापारियों ने सहमति जताई।
महापौर ने कहा कि व्यापारी संघ से इस संबंध में आवेदन मिलने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने राजस्व एवं बाजार अधिकारी प्रकाशचंद थवानी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी नारायण यादव, लायसेंस शाखा प्रभारी योगेश सूरे मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal