Breaking News

राजीव युवा मितान क्लब का गठन भूपेश सरकार का ऐतिहासिक कदम : रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे प्रदेश के लाखों युवा : अलताफ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मध्य ब्लाक कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन को युवा वर्ग को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना है। इस योजना के तहत हरेक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में चरणबद्ध ढंग से क्लबों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक क्लब को रचनात्मक गतिविधियों के लिये हर साल एक लाख रुपए का अनुदान मिलेगा।

अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की है। छत्तीसगढ़ में खेल, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने में राजीव युवा मितान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा वर्ग भी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेगा। अलताफ ने इस शानदार योजना के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अलताफ ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 13269 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाना है। क्लब के गठन और संचालन के लिये जिलों को 19 करोड़ 43 लाख रुपए की राशि जारी की जाएगी। क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को बढ़ावा मिलेगा। इन क्लबों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनता को इनका लाभ दिलाने में मदद मिलेगी।

अलताफ ने कहा कि दुर्ग के विधायक अरुण वोरा युवा वर्ग को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिये लगातार सक्रिय हैं। वोरा द्वारा खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई गई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव युवा मितान क्लब गठित करने की योजना से समूचे प्रदेश में खेल और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!