Breaking News

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट प्रतियोगिता 24 सितम्बर से

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और बिलासपुर स्पोर्ट्स पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जुनियर, जुनियर, सीनियर एवं मास्टर (बालक एवं बालिका) (महिला एवं पुरुष ) पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। राबेल जिम बिलासपुर में यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक होगी, जिसमें राष्ट्रीय पदक विजेता और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।

यह प्रतियोगिता (बालक/पुरूष) वर्ग में 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120, 120 +और (बालिका महिला) वर्ग में  43, 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84, 84+ वजन वर्ग समूहों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 300 खिलाड़ियों (बालक/बालिका) और ( महिला/ पुरुष ) के शामिल होने की संभावना है।

तय कार्यक्रम के अनुसार 24 सितम्बर को प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। दोपहर 3 बजे रिपोर्टिंग और शाम 5 बजे से  53, 59, 66 किग्रा के सभी वर्गो की प्रतियोगिता होगी। 25 सितम्बर को 74, 83, 93, 105, 120, 120+ के सभी वर्गो की प्रतियोगिता होगी। 26 सितम्बर को महिलाओं की प्रतियोगिता होगी। शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव कृष्णा साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को मैडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ और स्ट्रांग वुमेन आफ छत्तीसगढ़ के सम्मान से नवाजा जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कनार्टक और राष्ट्रीय बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता गोवा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के मीडिया अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय पावर, लिफ्टर राष्ट्रीय निर्णायक, जिला सचिव व प्रशिक्षक नश्कर टंडन ने दी है।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!