
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग-रायपुर यात्री ने आज दुर्ग स्टेशन में मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया। यात्री संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि सभी ट्रेनों को कोरोना स्पेशल बना कर चलाया जा रहा है ओर लोकल ट्रेन में मेल का टिकट लिया जा रहा है। 10 रुपए की टिकट की जगह 30 रुपए लिये जा रहे हैं। इससे दैनिक रेल यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इसके अलावा एक और समस्या है। दूसरे रेलवे जोन में मासिक पास बनाए जा रहे हैं, लेकिन बिलासपुर जोन में मासिक पास बनाने की सुविधा शुरू नहीं की गई है। दुर्ग से रायपुर के बीच रोज लगभग 700 लोग रोजाना सफर करते हैं। दैनिक रेल यात्रियों के मासिक पास न बनाकर रेल्वे प्रशासन द्वारा मनमानी की जा रही है। ज्ञापन देने वाले लोगों में दैनिक यात्री दिनेश वर्मा, जिया खान, दुर्गेश ,नंदकिशोर, रविन्द्र, सोनू लेखन नेताम, सत्यनारायण शर्मा, अनिल चंद्राकर, फत्ते साहू, दीपक सोनी, संजय रामटेके, दीपक राजपूत, पंकज सहित अन्य यात्रीगण शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal