- प्रदर्शनी में कचरे से बनी सामग्री भी खरीदी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से अवसर पर विवेकानंद भवन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि शहर विधायक अरुण वोरा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा कचरे से निर्मित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हमारा दुर्ग शहर काफी सुंदर और स्वच्छ है। आने वाले समय में दुर्ग शहर को मॉडल शहर के रूप में जाना जाएगा। महात्मा गांधी ने हम सबको स्वच्छता के लिए प्रेरित किया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यक्रम में कहा कि दुर्ग शहर स्वच्छ एवं सुंदर रहे, यह हम सबका दायित्व है। प्रदर्शनी में कचरे से बनी सामग्री देखकर यह साबित हो गया है कि कोई भी सामान अनुपयोगी नहीं है। कचरे से भी विभिन्न प्रकार की सामग्री का निर्माण किया जा सकता है। डॉ रश्मि भुरे ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत जरूरी है और हम सबको स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिये।
इस दौरान विधायक और महापौर ने यहां कचरे से बनी सामग्री की सराहना करते हुए सफाई मित्रों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, डॉ. आर.के. खंडेलवाल, एमआीसी मेंबर अब्दुल गनी, हमीद खोखर, संजय कोहले, पार्षद शिवेंद्र परिहार, बृजलाल पटेल, प्रेमलता साहू, नजहत परवीन, नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता विनोद मांझी, पीआईयू शेखर वर्मा, राहुल, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, सुरेश भारती व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal