Breaking News

लखीमपुर घटना और प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे कांग्रेसी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए अन्याय और मृतकों के परिवारजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर/ ग्रामीण और भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 5 अक्टूबर को दोपहर में दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
घेराव के दौरान दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे। सभी कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे गांधी प्रतिमा के सामने एकत्र होंगे। इसके बाद यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया जाएगा।

लखीमपुर में किसानों को कुचलकर मारने की घटना से पूरा देश विचलित : भाजपा का दमनकारी चेहरा उजागर :- अलताफ

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना का तीखा विरोध करते हुए मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा है कि इस घटना ने पूरे देश को विचलित कर दिया है। भाजपा नेताओं के किसान विरोधी बयानों के बाद ही ऐसा भयंकर कांड हुआ है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कई महीने से चल रहा है। देशव्यापी प्रदर्शन को कुचलने के लिये भाजपा ने कई बार षड्यंत्र किया है। किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। अब यूपी के लखीमपुर में भाजपा नेताओं ने एक बार फिर किसानों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की है। इस घटना से केंद्र की भाजपा सरकार और यूपी सरकार का तानाशाह दमनकारी चेहरा देशवासियों के सामने उजागर हुआ है। 

अलताफ ने आगे कहा कि किसानों को कुचलने वाली सरकार का मुखर विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित देश भर के कांग्रेस नेता भाजपा सरकार की तानाशाही के विरोध में डटे हैं। भाजपा की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। कांग्रेस ने 75 साल पहले दमनकारी ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका था। अब यही कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमनकारी मोदी सरकार और योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।    

Check Also

पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन से छत्तीसगढ़ में बदलाव की अटकलों पर पूर्ण विराम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम पंजाब में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ में छाया राजनीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!