Breaking News

लखनऊ एयरपोर्ट में धरने पर बैठे भूपेश बघेल : एयरपोर्ट पर अफसरों से किया सवाल? लखीमपुर जाने से हमें क्यों रोका जा रहा है? क्या छुपाना का प्रयास किया जा रहा है?

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

लखीमपुर खीरी में 4 किसानों समेत 9 लोगों की मौत मामले में कांग्रेस यूपी में आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। सीतापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इस घटना पर आक्रोश जताते हुए भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस अफसर उन्हें वापस जाने कहते रहे, लेकिन भूूपेश बघेल तैयार नहीं हुए। पुलिस ने उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से बा​हर नहीं आने दिया गया। भूपेश बघेल ने पुलिस अफसरों से सवाल किया कि आखिर उन्हें लखीमपुर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। आखिर क्या छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। कई घंटे तक पुलिस अफसर भूपेश बघेल को समझाने का प्रयास करते रहे। बाद में भूपेश बघेल वापस दिल्ली लौट गए। जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल अब राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश लौटेंगे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!