
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ शिक्षक नगर, बैगापारा एरिया में पानी की किल्लत होने की लगातार शिकायत मिलने पर आयुक्त हरेश मंडावी ने आज जलगृह विभाग और अमृत मिशन के अधिकारियों को तलब किया। सुबह 7 बजे अफसरों को बुलाकर निगम आयुक्त ने शिक्षक नगर पानी टंकी व आसपास के एरिया का भ्रमण किया। इस दौरान सभापति राजेश यादव भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बैगापारा के कुछ क्षेत्र में पाइप लाइन में प्रेशर न होने से वाटर सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है।इसका समाधान तत्काल करना जरूरी है|
सभापति राजेश यादव ने वाटर सप्लाई सामान्य करने के लिए पाइपलाइन जोड़ने के लिये सुझाव भी दिया।आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों को चार दिन के भीतर वाटर सप्लाई सामान्य करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान एमआईसी मेंबर मंदीप भाटिया ने वर्षों पुराने व्यायाम शाला का जीर्णोद्धार करने की मांग की। आयुक्त ने व्यायाम शाला का निरीक्षण करने के बाद कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे को व्यायाम शाला के जीर्णोद्धाक का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान सहायक अभियंता आरके जैन, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, उप अभियंता राजेंद्र ढबाले, भीमराव, मोहित गुप्ता, जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर व अमृत मिशन एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal