Breaking News

शिक्षक नगर, बैगापारा में पानी की किल्लत : आयुक्त ने सभापति के साथ किया भ्रमण : अफसरों को 4 दिनों के भीतर वाटर सप्लाई सामान्य करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ शिक्षक नगर, बैगापारा एरिया में पानी की किल्लत होने की लगातार शिकायत मिलने पर आयुक्त हरेश मंडावी ने आज जलगृह विभाग और अमृत मिशन के अधिकारियों को तलब किया। सुबह 7 बजे अफसरों को बुलाकर निगम आयुक्त ने शिक्षक नगर पानी टंकी व आसपास के एरिया का भ्रमण किया। इस दौरान सभापति राजेश यादव भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बैगापारा के कुछ क्षेत्र में पाइप लाइन में प्रेशर न होने से वाटर सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है।इसका समाधान तत्काल करना जरूरी है|

सभापति राजेश यादव ने वाटर सप्लाई सामान्य करने के लिए पाइपलाइन जोड़ने के लिये सुझाव भी दिया।आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों को चार दिन के भीतर वाटर सप्लाई सामान्य करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान एमआईसी मेंबर मंदीप भाटिया ने वर्षों पुराने व्यायाम शाला का जीर्णोद्धार करने की मांग की। आयुक्त ने व्यायाम शाला का निरीक्षण करने के बाद कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे को व्यायाम शाला के जीर्णोद्धाक का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान सहायक अभियंता आरके जैन, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, उप अभियंता राजेंद्र ढबाले, भीमराव, मोहित गुप्ता, जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर व अमृत  मिशन एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!