
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जल कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। आयुक्त ने उन्हें ऑटोमेशन सिस्टम की जानकारी देते हुए बताया कि ऑटोमेशन सिस्टम के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की पूरी तरह से मानिटरिंग की जाती है। अमृत मिशन के अंतर्गत 24 एमएलडी और 11 एमएलडी जल शोधन संयंत्रो का पूरी तरह ऑटोमेशन किया गया है। शहर में अब पेयजल आपूर्ति पूर्णतः कंप्यूटराइज्ड तरीके से होगी।
टंकियो का लेवल और हरेक वार्ड में पानी सप्लाई की जानकारी कंम्प्यूटर से प्राप्त होगी। पाइपलाइन में होने वाले पानी की बर्बादी और लीकेज का पता भी चल जाएगा। कलेक्टर ने ऑटोमेशन सिस्टम देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने टंकियों का निर्माण तय समयसीमा में पूरा करने निर्देश दिये। लो प्रेशर या अन्य प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी, अमृत मिशन के नोडल अधिकारी आर के पांडे, सहायक नोडल एआर राहंगडाले, सहायक अभियंता आरके जैन, उप अभियंता राजेंद्र ढबाले, भीमराव, जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर व पीडीएमसी के अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal