Breaking News

राज्य पावर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में नश्कर टंडन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में नश्कर टंडन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 30 सदस्यीय टीम के साथ प्रतियोगिता में नश्कर ने दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व किया था। 74 किलो वर्ग समूह मे मास्टर 2 में बेंच प्रेस प्रतियोगिता में अपने प्रथम प्रयास में 75 किलो का भार उठाया। दूसरी बार प्रयास के दौरान 85 किलो का भार उठाया और अंतिम प्रयास में 95 किलो का भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

नश्कर टंडन ने कई बार नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। नश्कर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीनस्थ पीएचसी कोहका विकास खण्ड निकुम जिला दुर्ग में पदस्थ हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा नश्कर टंडन को शहीद विनोद चौबे सम्मान 2021-21 में प्रदान किया गया था। बिलासपुर में हुई प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी गोवा में होेने वाली नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता गोवा में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 16 नवंबर से 20 नवम्बर तक होगी।

नश्कर टंडन के उत्कृष्ट प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने पर दुर्ग जिले के सीएमएचओ डॉ. जी एस ठाकुर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सी बी एस बंजारे, बीएमओ निकुम डॉ. देवेंद्र बेलचंदन, डॉ. पुष्पा अंजू, डॉ विपिन जैन, डॉ आर के खंडेलवाल, द्रोण ठाकुर,संजीव दुबे, लक्ष्मीकांत पोर्डीवार, प्रमेश पॉल, सैय्यद असलम, राकेश तिवारी, सत्येंद्र गुप्ता, अजय नायक, मुकेश शर्मा, शत्रुघन माझी, खिलावन साहू, धनीराम ठाकुर, संजय सिंह, राजेश क्षत्रिय, मनीष लाजेरेकर ओमप्रकाश यादव गजेंद्र गुप्ता, कीर्ति उमरे, श्याम कुंवर, गोपाल यादव, राकेश जादव, नितीन ठाकुर, दंतू बोबडे, टुकेश्वर, राजेश देवांगन, योगेश कपूर, संतोष देवांगन, नरेंद्र रामटेके, रवि ताम्रकार, चंद्रहास देशमुख, गणेश वर्मा, रजनीश डेडसेना, पोषण साहू, प्रिंस पीयूष टंडन सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई , शुभकामनाएं दी है।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!