Breaking News

वोरा ने कन्या माताओं को पहनाई चुनरी : राजेन्द्र साहू ने कराया कन्या भोज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

क्वांर नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में प्रतिदिन कन्याभोज के आयोजन में आज केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग विधायक अरुण वोरा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, पायल कुंमट नवकार परिसर में उपस्थित होकर सभी कन्या माताओं को चुनरी पहनाकर कन्या भोज कराया और कन्या माताओं को भेंट दिया गया।

सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर इस वर्ष प्रतिदिन कन्याभोज का आयोजन किया गया, जिसमें हर दिन अलग-अलग स्थानों से कन्या माताओं को दुर्गा मंदिर में लगभग 108 फीट लंबी चुनरी के साथ लाया जाता है। इसके बाद कन्या माताओं को कन्या भोज कराने के बाद भेंट दिया जाता है।

माता की चुनरी में कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा, इंद्राणी कुलेश्वर साहू, जगमोहन मटियारा, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, सोनल सेन, सोनू गुप्ता, दीपक ढीमर, रवि राजपूत, सरिता शर्मा, अर्चला शर्मा, नीलू पंडा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, स्वीटी गुप्ता, किरण सेन, रुपल गुप्ता, बिट्टू यादव, प्रशांत कश्यप, मोहित  पुरोहित, ऋषि गुप्ता, अमन खंडेलवाल, महेश गुप्ता, शरद भूतड़ा, पंकज यादव, रवि शर्मा व समिति के सदस्य और धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!