Breaking News

महंगाई : मोदी सरकार के खिलाफ मध्य ब्लॉक कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रारंभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग /प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव भवन दुर्ग में हुई जिसमें मध्‍य ब्‍लाक में आने वाले 13 वार्डों में कल 15 नवंबर से 29 नवंबर तक पदयात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्‍द्र साहू व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्‍यक्ष गया पटेल की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में जनजागरण अभियान पदयात्रा को सुचारू रूप से संचालित व सफल बनाने के लिए 3-3 वार्डो के लिए प्रभारी नियुक्‍त किये गए।

कल 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से वार्ड क्रमांक 30 तमेरपारा वार्ड से जगजागरण अभियान के तहत पदयात्रा शुरू होगी। होटल मान के पास सभी कांग्रेसी एकत्रित होंगे। बैठक में वार्ड पार्षद व छाया पार्षदों को मतदाता सूची का वितरण भी किया गया। इससे पहले आज सुबह राजीव भवन में आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया गया। इसके बाद जनजागरण पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्‍द्र साहू ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से वादा किया था कि 100 दिनों में महंगाई कम करेंगे। कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की गलत नीतियों और मनमानी से पीड़ित जनता की आवाज उठाई जाएगी।

मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि जगजागरण अभियान पदयात्रा का मूल उद्देश्‍य है कि हमें चौक-चौराहे, मोहल्‍ले में पहॅुचकर मोदी भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई, रोजगार देने में विफलता, किसान विरोधी नीतियों, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ देश भर में जन जागरण अभियान चलाकर पदयात्रा के माध्यम से मोदी भाजपा सरकार की पोल खोलना है, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को जागरूक किया जा सके। यह संदेश हर नागरिक को देना है कि मोदी है तो महंगाई है।

बैठक में संदीप श्रीवास्तव, हेमन्‍त तिवारी, पार्षद भोला महोबिया, नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, राजकुमार साहू, राजकुमार वर्मा, मीना मानिकपुरी, दीपक तम्‍बोली, जगमोहन ढीमर, मनीष यादव, सैय्यद अनीस रजा, चन्‍द्र प्रकाश जैन, नरेन्‍द्र पाल, थानेश्‍वर साहू, राहुल शर्मा, विवेक मिश्रा, सौरभ ताम्रकार, रामरतन जलतारे, अर्जित शुक्‍ला, राकेश सिन्‍हा, राम अवतार सिन्‍हा, निशांत गोडबोले, समय लाल साहू, अशोक मेहरा, पाशी अली, राजेश वडयालकर, हितेश सेन, अबरार पुंवार, नरेन्‍द्र पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!