Breaking News

राजनांदगांव डिस्ट्रिक्ट में 15 और 16 दिसंबर को सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन लिए विशेष महाअभियान : फर्स्ट डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हो चुका है पूरा

  • कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोविड वैक्सीन का सेकण्ड डोज लगाने की अपील की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों से कोविड वैक्सीन का सेकण्ड डोज लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश में कोविड-19 के खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट वायरस के पहुंचने से खतरा बढ़ गया है। राजनांदगांव जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लक्ष्य का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है, इसके बावजूद खतरा अभी भी बरकरार है। अब हमें और अधिक जिम्मेदारी और गंभीरता से सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन से छूटे हुये लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करना है। आगामी 15 व 16 दिसंबर को सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिये कोविड वैक्सीनेशन का विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विकासखंड में अधिकारियों से पूरी ऊर्जा और उत्साह से शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के महाअभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य करने कहा है।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!