- आम नागरिकों के आधार कार्ड संबंधी दिक्कतों को किया जाएगा निराकरण
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा समाधान
- गूगल लिंक https://forms.gle/
7YMagfynKZwFQRHB6 ईमेल- aadharupdatecamprjn@gmail.com पर कराना होगा नि:शुल्क पंजीयन
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के माध्यम से आम नागरिकों के आधार कार्ड संबंधी दिक्कतों का निराकरण किया जाएगा। संबंधित संस्था के माध्यम से कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प लगाने के लिए यूआईडीएआई को एकजाई (एकसाथ) डाटा संकलित कर भेजा जाएगा, जिसमें नागरिकों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी का उल्लेख होगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि जिन्हें नया आधार कार्ड बनाने, नाम, पता, जन्मतिथि या अन्य प्रकार की त्रुटि सुधार या अन्य कोई समस्या से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा हो, वे सभी हितग्राही अपना पंजीयन व्हाट्सअप नंबर 9343599434, गूगल लिंक https://forms.gle/
हितग्राही का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पूर्व में किये गये इनरोलमेंट नंबर के साथ इन केन्द्रों में उपस्थित होकर पंजीयन कराया जा सकता है। आगामी 17 दिसम्बर तक प्राप्त हितग्राही संख्या के आधार पर इनके आधार कार्ड त्रुटि सुधार के लिए जिले में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने आम नागरिकों से आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण के लिए दिए गए लिंक में अपना पंजीयन कराने की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal