
- कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोविड वैक्सीन का सेकण्ड डोज लगाने की अपील की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों से कोविड वैक्सीन का सेकण्ड डोज लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश में कोविड-19 के खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट वायरस के पहुंचने से खतरा बढ़ गया है। राजनांदगांव जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लक्ष्य का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है, इसके बावजूद खतरा अभी भी बरकरार है। अब हमें और अधिक जिम्मेदारी और गंभीरता से सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन से छूटे हुये लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करना है। आगामी 15 व 16 दिसंबर को सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिये कोविड वैक्सीनेशन का विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विकासखंड में अधिकारियों से पूरी ऊर्जा और उत्साह से शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के महाअभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य करने कहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal