
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल यूपी के कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। कानपुर में डोर टू डोर कैम्पेन करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा – योगी जी और मोदी जी बताएं कि कितने लोगों की लाशें गंगा में बह गई हैं। कितने लोगों का रोजगार छिन गया, नोटबंदी से कितना काला धन वापस आया। जो लोग स्वर्गवासी हो गए हैं, उनसे भाजपा सवाल कर रही है। स्वर्गवासी लोगों से सवाल करने के लिए उनको उनके पास जाना पड़ेगा’।
उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमारा मुख्य मुद्दा है कि किसानों को अच्छा दाम मिले। बेरोज़गारों को काम मिले, महिलाओं को सम्मान मिले। 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिले। भूपेश बघेल का दौरा दो दिनों का है। इस दौरान वे कई स्थानों पर डोर टू डोर कैम्पेन और चुनावी सभा करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal