
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई सहित समूचे छत्तीसगढ़ के कलाकारों की प्रदर्शनी ‘सहअस्तित्व’ का आयोजन मुंबई की प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी में किया गया है। 14 फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 8 फरवरी को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु और उनकी माता प्रसिद्ध रंगकर्मी दीपशिखा बसु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी को काफी सराहा व कलाकारों को शुभकामनाएं दी। प्रदर्शनी में रायपुर से कृष्ण दास के प्रकृति को समर्पित चित्र प्रदर्शित हैं। खैरागढ़ से हुकुम लाल वर्मा के अमूर्त चित्र दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। रायपुर से चंद्रपाल पंजारे के चित्रों में पुराने कपड़े (काथा) को एक कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, वहीं भिलाई से गिलबर्ट जोसेफ की अमूर्त के साथ मानव आकार को प्रयोगात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। जहांगीर आर्ट गैलेरी में रोजाना दर्शक पहुंच रहे हैं और इन कलाकारों की कला को सराह रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal