Breaking News

साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में निकल रही कमल की पर्ची, वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत

  • सपा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप यह है कि सहारनपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र- 1 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। 

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया है कि बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, उन महिलाओं के वोट मतदान अधिकारी खुद डाल रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बूथ संख्या-403 पर मुस्लिम वोटरों को वापस भेजा जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि आपके वोट डल चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है।

भाजपा कार्यकर्ता करा रहे फर्जी वोटिंग
सपा ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि सहारनपुर जिले की विधानसभा बेहट-1, बूथ नंबर- 127 पर भाजपा के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करा रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बूथ कैप्चर करने की कोशिश
उधर, सपा ने यह आरोप लगाया कि रामपुर विधानसभा-37 के बूथ संख्या-289, 311 को कैप्चर करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने का निवेदन किया गया है। मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा 27, बूथ संख्या- 417 पर भी साइकिल निशान पर वोट देने के बाद पर्ची कमल की निकल रही है। सपा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करें।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!