Breaking News

उत्तरप्रदेश रवाना हुए वोरा : कानपुर कैंट विधानसभा में करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा आज उत्तर प्रदेश रवाना हो गए। वोरा आज सुबह फ्लाईट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। वे लखनऊ से कानपुर जाएंगे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव में कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। वोरा 18 फरवरी को वापस दुर्ग लौटेंगे।

वोरा को दिसंबर में कानपुर कैंट का आब्जर्वर बनाया गया था। दिसंबर में कानपुर प्रवास के दौरान वोरा ने क्षेत्र में कांग्रेस को विजयी बनाने लगातार बैठकों का आयोजन किया और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद वोरा ने कानपुर कैंट क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट सीनियर लीडर्स को सौंप दी थी। चार दिवसीय प्रवास के दौरान वोरा लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।

अब वोरा दोबारा कानपुर कैंट क्षेत्र के प्रवास पर रवाना हो गए हैं। वे चार दिनों तक कानपुर में ही रहेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में  वोरा समेत डेढ़ दर्जन कांग्रेस विधायकों की बैठक लेने के बाद वोरा को कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया।

याद रहे कि दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। राज्यपाल के रूप में मोतीलाल वोरा के कार्यकाल के दौरान उनकी सरलता और आम जनता के प्रति सहज सरल व्यवहार को आज भी लोग भूले नहीं है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के कानपुर प्रवास के दौरान भी यूपी के लोगों ने राज्यपाल मोतीलाल वोरा के कार्यकाल की यादें साझा की। वोरा के प्रवास से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!