
द सीजी न्यूज़ डॉट कॉम
दुर्गं/ निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। दो सामुदायिक शौचालयों में सफाई और केयर टेकर नहीं होने पर तत्काल सफाई एजेंसी को संचालन कार्य से हटाने के निर्देश दिये। वार्ड 54 पोटिया में संचालित शौचालय में केयरटेकर द्वारा साफ सफाई व्यवस्था न करने और नल पाइप टूटा होने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सफाई ठेका निरस्त करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड पर रहकर सभी शुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था देखें। वार्ड के पार्षद और संचालन एजेंसी महिला समूह से सत्यापन प्रमाण पत्र जरूर लें। सभी वार्डो में शौचालय का निरीक्षण कर वहां की खामियों की जांच करें और वहां की फ़ोटो खींचकर भेजें।
आयुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक को क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संपादित करने के निर्देश भी दिए। सड़क पर बेतरतीबी से फैले हुए झिल्ली, प्लास्टिक, पन्नी को उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आर.के पांडेय, नोडल अधिकारी जावेद अली, सफाई दरोगा सुरेश भारती, मनोहर शेन्द्रे के अलावा टीम मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal