Breaking News

विवाह समारोह में चोर ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर और नगदी : पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / पुलगांव के आनंद मंगलम रिसॉर्ट में विवाह समारोह के दौरान हुई जेवर और रकम की चोरी का मामला पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू के आधार पर पुलिस ने सौरभ शर्मा निवासी पुलगांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नगद रकम बरामद किया गया है।   

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजनी कुमार राव निवासी बेलादुला रायगढ़ 17 फरवरी को अपने परिचित नमन भट्ट के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित आनंद मंगलम रिसॉर्ट पुलगांव आया था। 18 फरवरी को रात के समय रिसॉर्ट के रूम नंबर 5 में उसकी पत्नी सोई थी। इसी दौरान कमरे में अज्ञात चोर ने अंजनी कुमार की पत्नी का लेडीज पर्स चुरा लिया। पर्स में सोने-चांदी के जेवरात व नगद रकम थी। पुलिस थाने में हुई रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलगांव में अपराध क्रं 66 / 2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुलगांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। रिसॉर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखने पर एक संदिग्ध व्यक्ति घटना के समय पर घटना स्थल पर दिखाई दिया। पूछताछ करने पर पुलगांव निवासी सौरभ शर्मा निवासी पुलगांव को पकड़कर पूछताछ की गई।

आरोपी ने स्वीकार किया कि 18 फरवरी को रिसॉर्ट के रूम नंबर 5 में पलंग पर रखे बैगनी रंग के लेडीज पर्स को चुराया था। पर्स को बाथरूम में ले जाकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम को निकालने के बाद उसने पर्स को बाथरूम में ही फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर सोने का हार, सोने का कान का झुमका, चांदी की कमरबंद, नगद रकम और लेडीज पर्स जुमला कीमती 1.5 लाख रुपये बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना पुलगाव के उपनिरीक्षक दुलेश्वर चन्द्रवंशी, प्र आरक्षक संतोष मिश्रा, शिव तिवारी, आरक्षक लव पाण्डेय, शोभित सिन्हा, जय सिंह यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!