
- आदत नहीं सुधरी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी : आयुक्त
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा है कि दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सफाई रखें। आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी प्रतिष्ठान के सामने गंदगी मिलने पर दुकानदार को जिम्मेदार माना जाएगा। दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
आयुक्त के निर्देश पर आज निगम के बाजार विभाग सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू और शशिकांत यादव ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में साई मधुर दोसा कार्नर पर 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इसी प्रकार गुरुनानक फ्रुट पर 100 रुपए, महक शू सेंटर 100 रुपए और वासुदेव ढीमर पर 50 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि आदत न सुधारने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal