Breaking News

हेल्थ प्लस : हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने वाले बरतें सावधानियां : खानपान का इस तरह रखें ध्यान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

हाई कोलेस्ट्रॉल से आज अधिकतर लोग ग्रस्त हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हृदय रोग होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। शरीर में जब अतिरिक्त वसा जमा हो जाता है तब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ने लगती है। इसलिए खानपान और लाइफ स्टाइल में ई तरह की सावधानी बरतना जरूरी है।

शारीरिक रूप से एक्टिव रहना जरूरी है।

एक्सरसाइज नियमित रूप से करें।

ज्यादा तैलीय, मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें।

खराब जीवनशैली न अपनाएं। यानी 8 घंटे की नींद जरूरी है। समय पर सोएं और समय पर जागें।

वजन पर काबू रखे। डाइट में ज्यादा सैचुरेट फैट शामिल न करें।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने इन चीजों का सेवन करें : मिलेगा लाभ

  • तुलसी 

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर तुलसी का सेवन करें। तुलसी बेहद हेल्दी हर्ब है, जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं। इसमें मौजूद यूजेनॉयल नामक तत्व हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होने के कारण तुलसी शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को भी बाहर निकालती है। तुलसी वाली चाय, काढ़ा या फिर इसकी पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं।

  • अदरक 

कई औषधीय गुणों से भरपूर अदरक का नियमित सेवन करना चाहिए। अदरक शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इसमें बायोएक्टिव तत्व होते हैं, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, जिससे हृदय रोग होने का जोखिम कम होता है। कई अन्य रोगों से बचाने में भी सहायक है।

  • आंवला 

सर्दियों के मौसम में आंवला खाने से सेहत को काफी फायदा होता है। मेहनत न करने और ज्यादातर समय बैठे रहने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होता है जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल भी हाई हो जाता है। रोज एक या आधा आंवला जरूर खाएं। इसका जूस पी सकते हैं। कच्चा आंवला या पाउडर को सब्जी, चटनी, काढ़ा, पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

  • लहसुन  

लहसुन में मैंग्नीज, एलीसिन, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट डिजीज होने के खतरे को कम करते हैं। लहसुन में कई तरह के एंजाइम्स भी होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते हैं। जब आप एक से दो कली लहसुन खाएंगे, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो सकती है। लहसुन के सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही बना रहता है। रोज खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इससे पेट की सेहत, पाचन शक्ति बेहतर होती है।

  • ऑलिव ऑयल

कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में ऑलिव ऑयल का नियमित सेवन किया जा सकता है। इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देता है। उच्च रक्तचाप, उच्च रक्त शर्करा को भी बढ़ने से रोकता है।

 

Check Also

एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा ‘ए’ के कारण स्वाइन फ्लू के वायरस का प्रसार हवा और संक्रमित वस्तुओं को छूने से : सावधानी बरतना जरूरी

पीएचसी, सीएचसी, सिविल अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के उपचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!